खुरई: देव में हनुमान मंदिर के पुजारी पद को लेकर विवाद, पुराने पुजारी ने नए पुजारी की की पिटाई, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Feb 12, 2025 बुधवार सुबह लगभग 11 बजे शहरी थाने में देव पुराने हनुमान मंदिर के पुराने पुजारी नेतराम शर्मा पर शहरी थाने में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल मंदिर में पुजारी पद के लिए विवाद चल रहा है नेतराम शर्मा को आरोपों के चलते sdm ने हटाकर शुभम पांडे को पुजारी बनाया था लेकिन जब शुभम पांडे चाबी लेने पहुंचे तो नेतराम शर्मा ने पिटाई कर दी।