खुरई: रजवास रोड पर बाइक सवार ने 4 साल के बच्चे को टक्कर मारी, बच्चा अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Feb 10, 2025 सोमवार रात लगभग 8 बजे खुरई रजवास रोड पर खालसा फैक्ट्री के पास घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हालांकि बाइक सवार ही घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन परिजनों की रिपोर्ट पर शहरी थाना पुलिस ने बाइक क्रमांक MP 15 ZD 4253 के चालक पर मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी