थाना नागल क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार को सामने आई थी, जब बढ़ेड़ी कोली निवासी बोबी कुमार पर राजबीर सिंह ने चाकू से हमला कर दिया था। सूचना पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।