जशपुर: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जशपुर के 71 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुनकुरी के सलियाटोली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। जिले के