हरिहरगंज: 12वें विश्व योग दिवस पर हरिहरगंज में योग शिविर का हुआ आयोजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
12 वें विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार के सुबह 8:00 बजे हरिहरगंज प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। हरिहरगंज सीता प्लस टू उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित कई विद्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मियों शामिल थे।