रावतभाटा: चतुर्थ वर्षगांठ पर सुविधिनाथ स्वामी श्वेताम्बर जिनालय में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
रावतभाटा के नीचे बाजार स्थित सुविधिनाथ स्वामी श्वेताम्बर जिनालय में फाल्गुन वदी चतुर्थी को चतुर्थ वर्षगांठ के प्रसंग पर शाशनरत्न मनोज कुमार हरण की प्रेरणा व मार्गदर्शन से सुबह साढ़े 8 बजे से स्नान व पूजन हुआ। जिनालय के शिखर व शिखर चक्र पट पर गौतम स्वामी व दादा गुरुदेव के शिखरों पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान समाज के सभी लोग मौजूद रहे।