बांधवगढ़: हॉकी एशिया कप में चमका उमरिया का सितारा, स्वर्ण विजेता करन गौतम को मिलेंगे 3 लाख रुपये
उमरिया जिले के लिए गर्व की खबर है। अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य और उमरिया के होनहार खिलाड़ी करन गौतम को मध्यप्रदेश सरकार 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में खिलाड़ियों से मुलाकात कर यह घोषणा की।स्वर्ण पदक विजेताओं को 3-3 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 1- 1 लाख मिलेगा