बालोद: तांदुला नहर में बहने से बालोद के एंबुलेंस कर्मचारी और बेटी की मौत, 20 किमी दूर मिली बच्ची की लाश
Balod, Balod | Apr 29, 2026 बालोद जिले में तांदुला नहर में नहाते समय पिता, बेटी की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पीपरछेड़ी में हुई। गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया था, जबकि 12 साल की बेटी पालंकी लाश आज बुधवार सुबह 7 बजे घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर मिली है।