विष्णुपुर में बिजली के ट्रांसफार्मर जल जाने से सैकड़ो उपभोक्ताओं के घर में हाहाकार मच गया है। पानी की सप्लाई उमस भरी गर्मी में लोग का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।