जीरापुर: आरएसएस ने मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्यभिषेक दिवस, निकाली बाइक रैली।
जीरापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर आज शनिवार की सुबह 11:30 बजे के लगभग आरएसएस ने 'साम्राज्य दिनोत्सव' मनाया। पुलिस थाना परिसर के हनुमान मंदिर से निकली बाइक रैली में सैकड़ों स्वयंसेवक भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। 'जय भवानी, जय शिवाजी' के नारों के साथ रैली प्रमुख मार्गों से होती हुई हनुमान मंदिर पर ही संपन्न हुई। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प