मनिहारी: अमदाबाद नगर पंचायत में फूलचंद मंडल को JDU का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया, कार्यकर्ताओं में हर्ष
नगर पंचायत अमदाबाद के फूलचंद मंडल उर्फ राजीव मंगल को जदयू के नगर अध्यक्ष मनोनयन किया गया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को दोपहर 4:30 बजे जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय द्वारा फूलचंद मंडल को नगर अध्यक्ष मनोनयन किया गया है। नवमनोनयन नगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी दी है उसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।