सासाराम: तेड़का के पास स्विफ्ट कार हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल
Sasaram, Rohtas | May 19, 2026 तेड़का के पास स्विफ्ट कार हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल। रोहतास जिले के धौडॉड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेड़का के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तिलौथू प्रखंड के बड़िहा गांव निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।