संदेश: संदेश में विधायक राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों से समाधान पर की बातचीत, लोगों ने सराहा
संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी ने संदेश में जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया।विधायक सेठ जी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।