मेराल: मेराल प्रखण्ड के गेरुआसोती गांव में हाथी प्रभावित आदिम जनजाति परिवारों से मिले एसडीएम, जाना हाल
बीते सर्दियों में संचालित ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा रविवार से इसे ग्रीष्मकाल के लिए विशेष रूप से पुनः आरंभ किया गया। इसी क्रम में मेराल प्रखंड अंतर्गत बहेरवा गांव से गेरुआसोती में विस्थापित परहिया आदिम जनजाति के 20 से अधिक परिवारों के बीच फुटवियर्स (चप्पलें, सैंडिल, स्लीपर आदि) के रूप में ग्रीष्म राहत सामग्री का वितरण