तिर्वा: गसीमपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
Tirwa, Kannauj | Oct 21, 2026 तिर्वा, कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।