भरतपुर जिले में गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही है। तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थानों, मुख्य बाजार और रेलवे फाटक के पास पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।