डोमचांच: डोमचांच में बना आधुनिक पार्क, बच्चों और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र
नगर विकास एवं आवास विभाग की योजना के तहत डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में विकसित आधुनिक पार्क स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, स्लाइड एवं अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था की गई है, वहीं बैठने के लिए सुंदर बेंच और हरियाली से युक्त परिसर इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।