सांगानेर: जयपुर कालवाड़ रोड पर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से दो कार्य टकराए, सहकारी समिति अध्यक्ष सहित अन्य बाल-बाल बचे
जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित रामकुटिया-नारीकाबास लिंक रोड पर एक सड़क दुर्घटना में दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसा तब हुआ जब सामने जा रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही दूसरी कार उसमें जा घुसी। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई और दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।