हंडिया: बरौत क्षेत्र में रातभर बिजली गुल, गर्मी से ग्रामीण परेशान
सोमवार शाम 04 बजे जानकारी मिली कि हंडिया विकास खंड के बरौत विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में रातभर बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही कटौती से रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। लोगों ने बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है।