राजगढ़: ब्यावरा: आगरा-मुंबई हाईवे पर पुलिस पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में लगी आग
ब्यावरा शहर के आगरा मुंबई हाईवे पर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब एक खड़े ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रक के आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।