लखीमपुर खीरी जिले के पीलीभीत बस्ती मार्ग के चहमलपुर के पास रोडवेज बस और मैजिक में रविवार की दोपहर भीषण टक्कर हो गई है। हादसे में अब तक चार की मौत हुई है। घटना के बाद मौके पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एसपी गणेश प्रसाद मौके पर पहुंचे है। राहत बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।