काराकाट: काराकाट नगर पंचायत के गोडारी में नवरात्रि की शुरुआत आज कलश स्थापना के साथ की गई
Karakat, Rohtas | Sep 22, 2025 काराकाट नगर पंचायत के गोडारी स्थित मां दुर्गा पंडाल में आज सोमवार को 1 बजे नवरात्र का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। आचार्य पंडित सच्चिदानंद दुबे जी के मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित किया गया।मुख्य यजमान के रूप में रंजन चौरसिया, पप्पू तिवारी, हरिनारायण सोनी, रंजन सोनी, अशोक तिवारी, राजा सोनी, पूजा कुमारी, निशांत, भोला सोनी, मीरा देवी, बेबी देवी मौजूद थे