डीग: ब्रज परिक्रमा मार्ग पर हादसा, तेज आंधी में गिरा लोहे का स्वागत द्वार, वृद्ध श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल
Deeg, Bharatpur | May 23, 2026 ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान शनिवार दोपहर खोह क्षेत्र के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और खराब मौसम के चलते सड़क किनारे लगाया गया लोहे के पाइपों से बना स्वागत द्वार अचानक गिर पड़ा। हादसे की चपेट में आकर एक वृद्ध श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।