आरंग: आरंग थाना क्षेत्र में महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भागने वाले को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
Arang, Raipur | Sep 20, 2025 आरंग थाना क्षेत्र में एक महिला से गले से सोने का लॉकेट छीन कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। एफ आई आर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही आरंग से आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त किया गया है।