बरहट: बरहट पुलिस ने स्कॉर्पियो से 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Apr 26, 2024 बरहट थाने की पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है।साथ ही स्कॉर्पियो में सवार चालक सहित आठ लोगों को भी गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि झाझा से बरहट में एक बारात में शामिल होकर सभी वापस झाझा जा रहे थे।इसी दौरान गश्ती दल में शामिल अधिकारी व जवानों ने वाहन जांच के दौरान गाड़ी में अंग्रेजी शराब व 8 को गिरफ्तार किया है।