बरहट: पाङो विशनपुर के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत
Barhat, Jamui | Apr 27, 2024 बरहट प्रखंड के केनूहट गांव से बाराती में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक को जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग के पाङो बिशनपुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक घायल हो गया था। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था जिसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के सिझोड़ी निवासी विक्रम के रूप में हुई है।