भिवानी: हरियाणा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन चेयरमैन भारत शर्मा ने कहा- हर व्यक्ति पर्यावरण के प्रति कर्तव्य निभाए
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन चेयरमैन भारत शर्मा एवं बोर्ड चेयरमैन डॉ पवन शर्मा ने कहा कि मानव द्वारा अपने नीजि स्वार्थ के वशीभूत होकर पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई की, जिसके चलते आज पर्यावरण का संतुलन बुरी तरह से अंसुलित हो चुका है