भिवानी: एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने बवानी खेड़ा के जलभराव ग्रस्त गांवों का दौरा किया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप नरवाल ने बवानीखेड़ा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हाल की भारी बारिश के कारण क्षेत्र में उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेना और स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझना था।