डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सहारनपुर वुशू संघ के तत्वावधान में सोमवार शाम 4:00 बजे आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में करीब 60 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी 25–28 जून 2026 को शामली में होने वाली राज्य वुशू प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।