घोसी: उच्च विद्यालय लखाबर के प्रांगण में जिला संयुक्त औषधालय द्वारा आयुष ग्राम कार्यक्रम आयोजित
स्थानीय प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय लखाबर के प्रांगण में जिला संयुक्त औषधालय जहानाबाद के सौजन्य से गुरुवार को आयुष ग्राम कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डा अरविंद कुमार पाठक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सा पदाधिकारी डा उमाशंकर एवं अन्य चिकित्सक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।