ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे की थाना क्रासिंग पर पिकअप की टक्कर से बूम टूटा, केस दर्ज
ऊँचाहार कस्बे के सलोन रोड स्थित थाना क्रासिंग पर सोमवार की सुबह, रायबरेली पैसेंजर ट्रेन जाने के लिए गेट बंद किया जा रहा था, इसी दौरान लापरवाही के चलते पिकअप ने बूम में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बूम टूट गया,सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जिसके बाद ट्रेन को कासन के सहारे निकाला गया।