उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के चैता दक्षिणी पंचायत में एक मजदूर का शव घर आया तो घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक मजदूर की पहचान राजेंद्र साहनी के बेटे पंकज साहनी के रूप में हुई है। गुजरात से उसकी लाश को घर लाया गया लेकिन मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।