चैनपुर: चैनपुर के नव नियुक्त अंचलाधिकारी सत्यम कुमार ने दिया योगदान,सीआई ने किया स्वागत
चैनपुर अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी सत्यम कुमार ने शनिवार दोपहर एक बजे योगदान दिया। चैनपुर अंचल के प्रभार में रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप दास ने अंचलाधिकारी सत्यम कुमार को पदभार सौंपा। पद ग्रहण के पश्चात सीआई समेत अन्य अंचल कार्यालय के कर्मियों ने नए अंचलाधिकारी का स्वागत किया।