बीना: रेल प्रशासन की कार्रवाई से खुले आसमान के नीचे.. बेघर हुए परिवार, कांग्रेस ने गांधी चौराहे पर किया जोरदार धरना
Bina, Sagar | Jun 22, 2026 रेलवे प्रशासन की इस सख्ती ने कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे ला खड़ा किया है।कुछ दिन पहले शिव वार्ड और शास्त्री वार्ड इलाके में रेलवे लाइन के किनारे अतिक्रमण हटाने के नाम पर रेल प्रशासन ने कच्चे-पक्के मकानों पर बुलडोजर चला दिया। जिसमें कई परिवार बेघर हो गए। इस बर्बर कार्रवाई से आक्रोशित महिला कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।