लखनादौन: बंजारी माता मंदिर में पूजन कर रहे शख्स को मोटरसाइकिल सवार ने मारी तेज टक्कर, घायल को पहुंचाया गया जबलपुर
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना क्षेत्र के गोटेगांव रोड स्थित बंजारी माता मंदिर में आज दिन शनिवार को शाम करीब 5:30 बजे पूजन कर रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे घायल अवस्था में जबलपुर पहुंचाया गया है। तो वहीं आरोपित को मोटरसाइकिल थाने में खड़ा कराया गया है।