मांझी: छत से गिरकर वृद्ध की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Manjhi, Saran | Apr 23, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव में छत से गिरने के कारण 65 वर्षीय वृद्धि की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिवारी टोला निवासी मिथिलेश तिवारी के रूप में हुई है घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों के अनुसार बुधवार की रात बिजली नहीं रहने के कारण भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वह पहली बार छत पर सोने चले गए अंधेरे में छत से गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।