गोला: टिकर सोहगौरा गांव में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
Gola, Gorakhpur | May 14, 2024 गगहा क्षेत्र के टिकर सोहगौरा गांव के निवासी एक युवक ने जहर खा लिया। जानकारी के बाद परिवारजन उसे सीएससी कौड़ीराम ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसके खुदकुशी करने की बात सामने आई। सुसाइड नोट में मौत की वजह बेरोजगारी बताई गई।