गोला: दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त को खजनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | May 14, 2024 खजनी पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के आरोप एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान खजनी कस्बे के निवासी शीतल चंद निगम के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ खजनी थाने पर मुकदमा संख्या 208/2024 पंजीकृत था। जिन्हें थाना अध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया।