शुक्रवार की रात 09 बजे के करीब डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने वीडियो जारी किया।जिसमें उन्होंने ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हिडमा के मौत को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि झीरम घटना, ताड़मेटला में 76 जवान शहीद,एर्राबोर में 8 माह के बच्चे सहित 33 आदिवासियों को नक्सलियों ने जिंदा जलाया था।इस पर क्या बोलेंगे ऐसे सवाल करने वाले को शर्म आनी चाहिए।