बालोद। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बताने वाले प्रशासनिक दावे शनिवार सुबह फेल हो गए, जब ऑनलाइन टोकन के अनुसार धान लेकर पहुंचे किसानों को सांकरा (क) सोसाइटी में सुबह 11 बजे खरीदी केंद्र पर ताला लटका मिला। निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचे किसानों को वहां न तो कोई अधिकारी मिला, न कोई कर्मचारी, जिससे किसानों में नाराजगी फैल गई।