विदिशा नगर: शादी में टेंट में करंट लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत, 12 साल का बालक घायल
करैयाखेड़ा रोड पर रहने वाले सुरेश अहिरवार के ढाई साल के बेटे आर्यन को सोमवार शाम सांची रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर टेंट के पाइप से करंट लग गया। आर्यन के साथ उसके एक अन्य भाई 12 वर्षीय बालक को भी करंट लगा था लेकिन झटके से वह दूर जगह उसे मामूली चोट आई, जबकि ढाई साल का आर्यन उससे चिपक गया, जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।