चंदिया: "चंदिया में सूखा जैसे हालात! 27 जून तक सिर्फ 7.1 मिमी बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता"
Chandia, Umaria | Jun 28, 2026 1 जून से 27 जून तक के वर्षा आंकड़ों के अनुसार, इस साल जिले में पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम बारिश हुई है। सबसे चिंताजनक स्थिति चंदिया तहसील की है, जहां पूरे जून महीने में अब तक केवल 7.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश की कमी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। किसानों ने कर्ज और अपनी जमा पूंजी से खाद और बीज खरीदकर धान की नर्सरी तैयार कर ली है।