तुलसीपुर: देवी पाटन शक्ति पीठ तुलसीपुर से महंत योगी मिथिलेश नाथ के साथ निकली होली शोभा यात्रा ने किया नगर भ्रमण
14 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजे देवीपाटन शक्तिपीठ से महंत योगी मिथलेश नाथ द्वारा होली शोभायात्रा निकाली गई जिसमें तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला भी मौजूद रहे शोभायात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए 3:00 बजे पुनः आकर देवीपाटन मंदिर पर समाप्त हुई इस अवसर पर जिले भर के लोग शोभायात्रा में शामिल होकर अबीर गुलाल के साथ होली खेला।