मुज़फ्फरनगर: साइबर क्राइम टीम पर SSP ऑफिस पहुंचे युवक ने प्रताड़ित व धमकी देने का आरोप लगाया, BSA ऑफिस में भ्रष्टाचार पर उठाई थी आवाज
मोहल्ला रामपुरी निवासी अभिषेक कुमार ने गुरुवार को SSP कार्यालय पहुंच मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम टीम पर प्रताड़ित करने व धमकी देने का आरोप लगाया। युवक ने कहा कुछ दिन पूर्व बेसिक BSA ऑफिस मुजफ्फरनगर में कार्यरत कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जन सेवा पोर्टल पर खुद की जिमेल आईडी से शिकायत की थी। पीड़ित ने SSP कार्यालय पर मामले की जाँच कर कार्यवाही की मांग की है।