मुज़फ्फरनगर: हिंदू मामा ने मुस्लिम भांजी की भात में हेलीकॉप्टर से कराई विदाई, दूल्हा दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ले गया
मुजफ्फरनगर में एक हिंदू राहुल ठाकुर ने अपने परिवार का एक मुस्लिम परिवार से वर्षों से चले आ रहे भाई चारे को निभाते हुए अपनी मुंह बोली मुस्लिम भांजी की शादी में भात में जहां रूपए पैसे और कपड़े परंपरा के अनुसार दिए तो वही दूल्हा-दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से करने का पूरा खर्च उठाते हुए अनोखी मिसाल कायम की है। जिसको लेकर चारों तरफ राहुल ठाकुर की चर्चा हो रही है।