मुज़फ्फरनगर: चकबंदी विवाद को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया डीएम आवास का घेराव, दलित बस्ती को उजाड़ने की कोशिश का लगाया आरोप
पुरबालियान गांव में करीब 38 साल से चल रही चकबंदी को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। इस मामले में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम आवास का घेराव किया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया में गरीब और दलित समुदाय के लोगों को उनका हक नहीं मिल रहा,जबकि प्रभावशाली लोग लाठी के बल पर जमीनों पर कब्जा कर रहे।