मुज़फ्फरनगर: नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 21 मे सड़कों पर जमी घास व विद्युत पोल की जगह लगे बांस ने खोली विकास कार्यों की पोल #jansamasya
नगर पालिका के मोहल्ला रामपुरी के वार्ड 21 में पक्की सडके, पक्की नाली और विद्युत पोल जैसे विकास कार्यों की राह देख वार्ड निवासी थक चुके है। स्थानीय लोगों का आरोप है की वार्ड सभासद व नगर पालिका के अधिकारियो से लोगों ने इन रुके विकास कार्यों के लिये गुहार लगाई मगर आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया। पीड़ित लोगों ने सड़को, पक्की नाली और विद्युत् पोल लगाए जाने कि मांग की।