गुना नगर: शीतल ट्रांसपोर्ट में दर्दनाक हादसा, भूसे की गांठ गिरने से ट्रक मालिक की मौत, पुलिस जांच जारी
गुना के कैंट थाना क्षेत्र स्थित शीतल ट्रांसपोर्ट में बुधवार शाम ट्रक से भूसे की गांठें उतारते समय दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान निवासी 31 वर्षीय ड्राइवर रामरतन बागरिया के ऊपर भारी गांठ गिरने से उसकी मौत हो गई। साथी शिवा यादव उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ट्रांसपोर्ट प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।