फरसगांव ब्लाक के ग्राम बंगोली के शासकीय हाई स्कूल में शनिवार को मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत स्कूल की छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल बड़ेडोंगर महेंद्र सलाम के साथ मंडल मंत्री जगदेव नाग एवं ग्राम के सरपंच हीरालाल नेताम एवं पंचगण सहित हाई स्कूल के प्राचार्य शिवराज नेताम सहित शिक्षक शिक्षिकाएं रहे।