शुजालपुर सब डिवीजन के कालापीपल में शनिवार दोपहर 3 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च निकाला गया।यह यूनिटी मार्च दोपहर 1 बजे विधायक कार्यालय के पास से शुरू होना तय था। हालांकि, आयोजन दो घंटे की देरी से दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुआ। मार्च के देरी से शुरू होने से छात्र-छात्राएं परेशान हुए।इस मार्च में भाजपा के पदाधिकारी रहे उपस्थित।